{"_id":"59e4e9874f1c1b72548b7a54","slug":"71508174215-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव को लेकर सपाइयों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव को लेकर सपाइयों ने किया मंथन
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा व घोरावल में सपाइयों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने आवेदन दिया।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। सपा की नीतियों से लोगों का रुझान पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जितना विकास कार्य किया उतना कोई दूसरा सीएम नहीं कर सकेगा। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का कार्य करें। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और हिदायत उल्ला खां ने कहा कि सपा सरकार में चहुंओर विकास कार्य हो रहा था। भाजपा सरकार बनते ही विकास कार्य ठप हो गया है। कहा कि भाजपा सरकार की क्रियाकलापों से नौजवान, व्यापारी, मजदूर, अल्पसंख्यक, किसान परेशान हैं। बैठक में शिवव्रत लाल श्रीवास्तव, हिदायत उल्ला खां, बाबूलाल यादव, रामसेवक यादव, दिपक केशरी, प्रमोद यादव, मन्नू पांडेय, बंटी दूबे, धर्मराज जैन, नीतिश पांडेय आदि मौजूद रहे।