{"_id":"59b582b94f1c1bf77f8b59e4","slug":"71505067705-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ केस
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। ओरगाई गांव में झुलसने से एक विवाहिता की हुई मौत के मामले पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतका के पिता रामप्यारे की तहरीर पर हुई। रविवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। वहीं विवेचक सिटी सीओ ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
बताते चले कि राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरगाई में शनिवार को संदिग्ध हाल में आग लगने से विवाहिता अनीता की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वाले ससुरालियों पर दहेज में बाइक समेत अन्य सामान न मिलने पर जलाकर मारने का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि पूर्व में भी कई बार विवाहिता को पीटा गया था। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव निवासी मृतका के पिता रामप्यारे की तहरीर पर उसके दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बिच्छी गांव के समीप आरोपी पति हरेंद्र कुशवाहा, ससुर रामसुंदर कुशवाहा, भसुर जागेश्वर मेहता, सास फूलमती और जेठानी लालती को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतका को करीब तीन साल का एक बच्चा है।