फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   71 more corona infected, including four CISF personnel

सीआईएसएफ कैंप के चार जवानों समेत 71 और कोरोना संक्रमित

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
71 more corona infected, including four CISF personnel
सोनभद्र। अनपरा स्थित सीआईएसएफ कैंप के चार जवानों समेत 71 नए लोग शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में 21 संक्रमित ओबरा क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 2207 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 45 मरीज इलाज के बाद शनिवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 1730 हो गई है। शनिवार को 71 कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले 457 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी रेंडम, संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1731 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1727 लोगों की शुक्रवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 71 पाजिटिव और 1656 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 79923 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 78469 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2207 पॉजिटिव और 76262 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1454 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 71 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 457 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 17 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed