फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   700 e-rickshaws running within a radius of 10 km, no route, no rule, just see their benefit

Sonebhadra News: 10 किमी के दायरे में चल रहे 700 ई-रिक्शा, न रूट न कायदा, बस देखते हैं अपना फायदा

Tue, 16 Jul 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
700 e-rickshaws running within a radius of 10 km, no route, no rule, just see their benefit
सोनभद्र। शहर के 10 किमी के दायरे में 700 ई-रिक्शा बिना तय रूट के मनमाने पूर्वक चल रहे हैं। इससे सड़कों पर अव्यवस्था और जाम का आलम हो गया है। ई-रिक्शा चालकों के चलने का न कोई नियम है न कोई रूट। अपने फायदे में चालक कोई भी कायदा कानून तोड़ने में हिचक नहीं रहे। नतीजा रोजाना लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। यातायात नियमों का पालन नहीं करने से जब तब सड़क हादसे भी होते रहते हैं। कुछ माह पहले ई-रिक्शा के मनमाने संचालन को नियंत्रित करने के लिए रुपरेखा तैयार की गई थी, मगर यह अब तक अमल में नहीं लाई जा सकी है।
विज्ञापन

पूरे जिले में करीब 1150 ई-रिक्शा हैं। इनमें रॉबर्ट्सगंज के आसपास ही चलने वाले ई-रिक्शा की संख्या 700 से अधिक है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल के अलावा चुर्क, शाहगंज, हिंदुआरी और रामगढ़ तक ई-रिक्शा चल रहे हैं। सवारी के अलावा माल ढोने में भी इनका उपयोग हो रहा है। ज्यादातर ई-रिक्शा चालकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच ही है। कई नाबालिग भी हाथों में स्टेयरिंग थाम ई-रिक्शा चला रहे हैं। इन्हें न वाहन चलाने की कोई ट्रेनिंग दी गई है और न ही इनका रूट तय किया गया है। ऐसे में ड्राइवर ई-रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में पूरे शहर में एक छोर से दूसरे छोर तक घूमते रहते हैं। व्यस्त और संकरे मार्गों पर वाहनों की भीड़ का असर जाम के रूप में दिख रहा है। सुबह स्कूल, ऑफिस जाने और दोपहर में छुट्टी के वक्त स्थिति ज्यादा विकट रहती है।
विज्ञापन


---

पांच माह पहले तय हुआ था रूट, नहीं हो रहा पालन

नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और मनमाने ढंग से संचालित ई-रिक्शा पर नियंत्रण लगाने के लिए यातायात पुलिस ने पांच माह पहले पहल की थी। इसके तहत सभी ई-रिक्शा की कोडिंग कराते हुए उनका रूट तय किया गया था। पूरे नगर क्षेत्र में चार रूट निर्धारित हुए थे। लाल, नीले, हरे, पीले कोड वाले ई-रिक्शा को निर्धारित रूट पर ही चलना था। उनके लिए स्टैंड भी निर्धारित था। इसके किसी भी रूट पर चलने से ई-रिक्शा की संख्या सीमित हो गई थी। कुछ दिनों तक इनका पालन भी हुआ, मगर फिर तबादले और चुनाव की घोषणा के बीच सारी व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

वर्जन...

नगर में ई-रिक्शा की संख्या अधिक होने और मनमाने संचालन से थोड़ी दिक्कत आ रही है। स्थाई समाधान के लिए नगर पालिका से संपर्क कर स्टैंड निर्धारित करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले की तरह रूट और कोडिंग व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही नगर पालिका, परिवहन विभाग व ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक भी होगी।

-अविनाश सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed