फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   69 surrounded the house in the rain, the people living in tents

बारिश में गिरे 69 घर, तंबू में रह रहे लोग

Thu, 25 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 25 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
69 surrounded the house in the rain, the people living in tents
बभनी ब्लॉक के डूभा गांव में गिरा कच्चा मकान।
जिले में पिछले दिनों हुई तेज बारिश की वजह से 69 घर गिर गए। इसमें सर्वाधिक 58 घर बभनी ब्लॉक में गिरे हैं। इसकी वजह से बभनी के डूभा गांव में कई परिवार तंबू के नीचे गुजारा कर रहा है। वहीं राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बभनौली गांव का एक दलित परिवार पंचायत भवन में रह रहा है। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं दिलाई गई, सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बभनौली गांव निवासी राजकुमार का घर बारिश में गिर गया है।

इसी वजह से बभनौली गांव के पंचायत भवन में दलित परिवार रह रहा। ग्राम प्रधान राधिका देवी का कहना है कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। बभनी: ब्लॉक क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बजिया बंधी का साइड वॉल टूट जाने से बजिया गांव के 16 लोगों शिवमूरत, विश्वनाथ, सुंदर सिंह, राजेंदर, बुद्धिराम, शिव प्रसाद, रामकिसुन, रामसरन, रामगुलाम, रामप्रसाद, रामलखन, रामलाल, महादेव, मंगरू, गुरुदेव व सीताराम का घर गिर गया। वहीं डूभा गांव निवासी वशिष्ठ पाल का घर डूब जाने से समूचा परिवार तंबू के नीचे रह रहा है। विद्या प्रसाद, लालजी, वितेश्वर, रामजी, वंशधारी का भी घर गिर गया है।
विज्ञापन


चपकी गांव के सुखदेव कुशवाहा, असनहर के लाल बहादुर कुशवाहा, रामचरन समेत दस लोगों का घर, बभनी के दिनेश कुमार समेत पांच घर, बड़होर के राम सिंह का घर, कोगा में दस, करकच्छी में पांच, बैना में चार घर गिर गए हैं। इस संदर्भ में बभनी बीडीओ दिवाकर सिंह का कहना है कि सूची बनाई जा रही है। इसके बाद आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा। चोपन: बारिश की वजह से चोपन नगर के वार्ड नंबर नौ के मल्लाही टोला में सोहन साहनी और रामनरेश साहनी का घर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोरावल: तहसील क्षेत्र के भरौली ग्राम पंचायत में बारिश के दौरान आठ कच्चे घर गिर गए। जिसमें भरौली गांव के सरजू व रामबली, पेढ़ की कुमारी, रामकृष्ण और सुदामा, मिश्र मझिगवां के सूबेदार और मुन्नर तथा सिलवर गांव के हरीलाल का घर गिरा है। इस संदर्भ में नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा का कहना है  कि बारिश के दौरान गिरे घरों  की रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसके बाद पात्र लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed