फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   675 employees and 2218 teachers filled the consent form in two days

Sonebhadra News: दो दिन में 675 कर्मचारी और 2218 शिक्षकों ने भरा सहमति पत्र

Thu, 23 Nov 2023 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
675 employees and 2218 teachers filled the consent form in two days
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर बृहस्पतिवार को उरमौरा स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय पर बैठक की गई। इसमें पुरानी पेंशन के समर्थन में प्रस्तावित हड़ताल के लिए शिक्षक-कर्मचारियों से सहमति पत्र भरवाने की रूपरेखा बनाई गई। दो दिन में 675 कर्मचारी और 2218 शिक्षकों ने हड़ताल के लिए सहमति पत्र दिया है।
विज्ञापन

परिषद के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में निर्णय न लिए जाने से कर्मचारी शिक्षकों में जबरदस्त नाराजगी है। जनवरी में संभावित हड़ताल के लिए प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारी साथियों ने कहा कि सरकार हमारा बुढ़ापा खराब करना चाहती है। संवेदनहीन सरकार के खिलाफ आंदोलन के अलावा विकल्प नहीं है। बैठक के बाद परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, परिषद के मंत्री मु.सलाहुद्दीन, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय, महामंत्री रवींद्र चौधरी, संरक्षक जय प्रकाश राय, हुकुमचंद्र, पंकज पांडेय आदि ने विभिन्न विभागों का दौरा किया और कर्मचारी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed