फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   62 laakh kee ban rahe godaam mein haindovar se pahale hee aane lagee daraar

62 लाख की बन रहे गोदाम में हैंडओवर से पहले ही आने लगी दरार

Sun, 04 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
62 laakh kee ban rahe godaam mein haindovar se pahale hee aane lagee daraar
दुद्धी। तहसील मुख्यालय से महज दो किमी दूर धनौरा कृषि मंडी परिसर में करीब 62 लाख रुपये की लागत से बनवाए जा रहे गोदाम में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका नतीजा है कि गोदाम हैंडओवर होने से पहले ही उसकी दीवारों में दरार आने लगी है। गोदाम के बाहर सड़क निर्माण हो रहा है जिसमें स्टोन ब्लास्ट की जगह स्थानीय पहाड़ियों से निकाली गई सोलिंग प्रयुक्त हो रही है। गोदाम के प्रवेश द्वार पर बने छज्जे को भी जैसे-तैसे ढलवा दिया गया है जिससे यह तिरछा हो गया है। मंडी में कार्यरत कुछ लोगों ने बताया कि गोदाम निर्माण में जोड़ाई के समय ईंटों की तराई ठीक से नहीं की गयी है जिससे इसकी मजबूती पर भी सवाल उठ रहा है। नगर के दिनेश अग्रहरि, संजय, मोहित अग्रहरि ने डीएम से जांच की मांग की है। उधर उप निदेशक मंडी मिर्जापुर जगमोहन ने बताया कि अभी एक सप्ताह पूर्व साइट का मुआयना किया था। कहीं दरारें नहीं दिखी थीं। गोदाम के बाहर सड़क का निर्माण हो रहा है जहां ब्लास्ट स्टोन लगवाने के लिए ठीकेदार को निर्देशित किया गया है। वहां स्टोन ब्लास्ट पड़ेगा। छज्जे तिरछे हैं, जिसे प्लास्टर से ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed