फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऊर्जांचल के विद्यार्थियों का सीबीएससी बोर्ड में दिखा दबदबा

ऊर्जांचल के विद्यार्थियों का सीबीएससी बोर्ड में दिखा दबदबा

Fri, 03 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जांचल के विद्यार्थियों का सीबीएससी बोर्ड में दिखा दबदबा

विज्ञापन

अनपरा: डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा के कक्षा 12वीं में 107 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। जिसमें 22 छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया साथ ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के विनय श्रीवास्तव 99.2 प्रतिशत, शिल्पा 97 प्रतिशत एवं अभिनव कुमार यादव 96.6 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य बी के सिंह ने कहा कि सफलता सतत् परिश्रम एवं लगन का संक्षिप्त रूप होता है। उन्होंने सफल छात्रों के स्वर्णीम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में प्रशांत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रीतिकेय मौर्य ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और समृद्धि सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में सूरज बागला ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, शिवांगी कुमारी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और दृष्टि पाण्डेय ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में 62 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें विज्ञान वर्ग में 39 तथा वाणिज्य वर्ग में 23 परीक्षार्थी ने भाग लिया। विद्यालय के 8 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 62 में से 61 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा केवल 1 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। विज्ञान वर्ग में 93 प्रतिशत अंकों के साथ अक्षिता अग्रवाल ने प्रथम, 92 प्रतिशत अंकों के साथ पलक माहेश्वरी ने द्वितीय और 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ कुमार गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य वर्ग में 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रशंसा ने प्रथम, 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ कृति ने द्वितीय और 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष व रेणुसागर के यूनिट हेड के पी यादव व एच आर हेड शैलेष विक्रम सिंह ने छात्रों को बधाई दी। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रूबी ओझा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएवी बीना के प्रधानाचार्य ए के सिंह ने बताया कि विज्ञान वर्ग में शिवम् बंसल 97 प्रतिशत, हरीश कुमार मौर्या 96 प्रतिशत, सोनम चौरसिया 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार एनटीपीसी रिहंद नगर में संचालित सेंट जोसेफ विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य फादर सुनील नरोना ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 11 परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया है। वही सृष्टि सिंह 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रिनॉय कुरियरोसे 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान, अर्पणा मित्तल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। डीएवी पब्लिक स्कूल बीजपुर का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। 95 प्रतिशत अंक के साथ खुशी सिंघल प्रथम, 88.6 प्रतिशत अंक के साथ अर्काय सिंह द्वितीय, 86 प्रतिशत अंक के साथ सुशील गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। आर्ट में पायल घोष ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रही, कॉमर्स में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदित्य जायसवाल ने मारी बाजी। केन्द्रीय विद्यालय रिहंद नगर के संजू हलधर ने 86.8 प्रतिशत अंक, कामर्स के विजय कुमार 87.6 प्रतिशत अंक जहां अर्जित किया वहीं संत जोसेफ स्कूल रिहंदनगर की सोमया सिंह 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर रहीं।

शक्तिनगर प्रतिनिधि के अनुसार: सन्त जोसफ स्कूल के प्ऱधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत है। विज्ञान वर्ग की अनघा पटेरी ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, प्रत्यासा विश्वास 95.8 अंक के साथ दूसरे एवं सुष्मिता पात्रा 95.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। केन्द़ीय विद्यालय शक्तिनगर के प्रधानाचार्य रविन्द़ राम ने बताया कि विज्ञान वर्ग की छात्रा उदीता सरकार ने 91.8 प्रतीशत अंक के साथ विद्यालय में पहले स्थान पर हैं। विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यायल शक्तिनगर के प्रधानाचार्य बलवन्त सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा फल 90.3 प्रतिशत रहा। साहित्य वर्ग की छात्रा ज्योति शर्मा 91 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed