{"_id":"5c87f4d1bdec221465557f1c","slug":"61552413905-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 अप्रैल तक वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते हैं नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 अप्रैल तक वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते हैं नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुुनाव की घोषणा कर दी है। निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी के बाद वोटर लिस्ट में पंजीकृत होने से छूटे हुए 18 से 19 आयु वर्ग या उससे अधिक के लोग अपना नाम शामिल कराने के लिए अपना आवेदन पत्र नाम निर्देशन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 29 अप्रैल के एक सप्ताह पूर्व तक दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 2019 के लिए कार्यक्रम निर्गत किया गया है, जिसके तहत राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र का निर्वाचन सप्तम चरण में निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना, 29 अप्रैल को नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि, 30 अप्रैल को नाम निर्देशनों की जांच, दो मई को नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि, 19 मई को मतदान और 23 मई को मतगणना होगी। निर्वाचन कार्यकम 13 मार्च को घोषित करने के बाद जिले में धारा 144 एवं आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। इस निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए उनकी दिव्यांगता के अनुसार मतदान के दिन व्हील चेयर, ब्रेल लिपि इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव में मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधा के तहत पेयजल, शेड, शौचालय, रैंप, विद्युत आदि की व्यवस्था की जाएगी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया में ईवीएम के साथ वीवी पैट का भी प्रयोग होगा।