फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुद्धी के डा. हनीफ को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

दुद्धी के डा. हनीफ को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी के डा. हनीफ को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड
दुद्धी। कौमी एकता के पर्याय माने वाले दुद्धी के डॉ. हनीफ खान शास्त्री को पद्मश्री अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा। उन्हें यह सममान साहित्य और शिक्षा के बीच असाधारण फर्क को समझाने के लिए दिए जाने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय गृह सचिव कार्यालय से इसके लिए उन्हें पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा की तरफ से भेजे गए पत्र के मुताबिक मार्च या अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति उन्हें यह पुरस्कार देंगे। शुक्रवार को जैसे ही जिले के लोगों, खासकर दुद्धी क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिली तो उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई। दुद्धी निवासी और मौजूदा समय नई दिल्ली के जामिया नगर स्थित रायल अपार्टमेंट में रह रहे डॉ. हनीफ खान शास्त्री ने संपूर्णानंद विश्ववविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा पूरी की। इस दौरान उन्होंने पुराणों का गहन अध्ययन करते हुए आचार्य, शास्त्री और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। गहन अध्ययन के कारण कुछ सालों में उनकी गिनती संस्कृत के प्रकांड विद्वानों में शुरू हो गई। यहां के बाद उन्होंने नई दिल्ली के राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान बतौर प्रोफेसर ज्वाइन किया और सेवानिवृत्त होने तक अपनी सेवाएं देते रहे। इस दौरान मोहनगीता, गीता और कुरान में सामंजस्य, वेद और कुरान से महामंत्र गायत्री और सूरह फातिहा, वेदों में मानव अधिकार, मेलजोल, महामंत्र गायत्री का बौद्धिक उपयोग, श्रीमद्भगवत गीता और कुरान, विश्वबंधुत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण आदि किताबें लिखीं। इसके जरिए उन्होंने हिंदू-मुस्लिम को एकसूत्र में बांधे रखने के लिए मिसाल कायम की। इस योगदान के लिए उन्हें ढेरों अवार्ड मिल चुके हैं। अब उन्हें पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। डॉ. लवकुश प्रजापति, दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राफे खान ने कहा कि यह दुद्धी ही नहीं पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed