फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

Thu, 03 Jan 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सात जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम को सफल बनाने कर रणनीति बनी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिले में के आठों ब्लॉक में सात जनवरी से 20 जनवरी तक समाजवादी विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम डोर टू डोर किया जाना है। इसको सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है। कहा कि सूबे में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि सपा सरकार में बने अस्पतालों में अभी तक भाजपा सरकार ने चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है। भाजपा सरकार झूठ बोलने का काम कर रही है। इस सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। पूर्व विधायक रमेश दूबे ने कहा कि भाजपा को गरीबों, किसानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों और नौजवानों की जरूरत सिर्फ वोट लेने तक है। भाजपा सरकार में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का विकास हो रहा है। ओबरा के पूर्व विस प्रत्याशी रवि गोड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानों का शोषण किया जा रहा है। भाजपा छोड़ कर कईयों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। संचालन जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, रमेश वर्मा, संजय यादव, अनिल यादव, लवकुश भारती, देवचरण सिंह यादव, राधा सिंह, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed