{"_id":"5c25186fbdec2256d4375fe2","slug":"61545934959-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से लड़ने के बजाय बचना जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से लड़ने के बजाय बचना जरुरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनसीएल दुधीचुआ सीएसआर योजना के तहत चुर्की ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 229 ग्रामीणों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उनमें आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
दुधीचुआ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी एन सिंह एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा मेडिकल कैंप में आई गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं का विशेष चेकअप कर उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं फोलिक एसिड की दवाएं दी गईं। शिविर में त्वचा रोग एवं ऑर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों को चिह्नित किया गया एवं उन्हें आगे के उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों से बात कर उन्हें साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बीमारियों से लड़ने के बजाय बीमारियों से बचना ज्यादा जरूरी है, जिसके लिए हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने एवं नियमित जांच कराए जाने पर जोर दिया। शिविर में आए सभी लोगों को फल भी दिये गये।