फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की खोल रहे पोल

यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की खोल रहे पोल

Mon, 03 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की खोल रहे पोल
सोनभद्र। सूबे के विभिन्न जिलों से होते हुए रविवार को सपा की लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा राबर्ट्सगंज विस के तिवारीपुर, बेलखुरी मोड़, नईबाजार, राबर्ट्सगंज नगर, पुसौली, उरमौरा होते हुए जिला कार्यालय पर पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ चल रहे साथियों का स्वागत किया। नेताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी कार्य कर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे वाराणसी के युवजन सभा जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों से जुड़े हर मुद्दे को नजरदांज ही नहीं गुमराह भी कर रही है। युवाओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया था। लेकिन भाजपा का हर वर्ष करोड़ों नौजवानों को रोजगार देने का वादा जुमला साबित हुआ। कहा कि भाजपा सरकार कालेधन, महंगाई और रोजगार मोर्चे पर फेल हो गई है। महंगाई से तंग आकर किसान आत्महत्या कर रहे है। जीएसटी, नोटबंदी से व्यापारियों, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की कमर टूट गई है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। इसका जवाब आगामी लोक सभा चुनाव में जनता देने के लिए तैयार है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि यूपी में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन हत्याएं, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। यह सरकार सिर्फ अमीरों का झोली भरने का काम कर रही है। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीडन बढ़ गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, मो. सईद कुरैशी, नीतिश पांडेय, अनिल यादव, मन्नू पांडेय, रवि गोड़, प्रशांत सिंह, संजय यादव, मंदाकिनी पांडेय, रामसेवक यादव, इरफान उल्ला खां, बाबूलाल यादव, महफूज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed