{"_id":"5b649d584f1c1b75568b5181","slug":"61533320536-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार धन के बावजूद विकास कार्य अधूरा, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार धन के बावजूद विकास कार्य अधूरा, आक्रोश
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत कोन में लाखों रुपये डंप होने के बावजूद ग्रामीण सड़क व नाली के लिए तरस रहे है । विकास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोन में बने सचिव आवास को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का भी निर्माण नहीं हुआ है। चोपन ब्लाक के कनहर नदी के पूर्वी भाग के 27 ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये डंप पड़ा है फिर भी कार्य अधूरा है।
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद घोषणा की गई थी कि ग्राम पंचायत को 80 लाख रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। इस पर अमल करते हुए क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत से बीआरजीएफ का धन काटकर ग्राम पंचायत में 14वें वित्त के खाते में तिमाही धन दिया जाने लगा। ताकि ग्राम पंचायत का विकास हो सके। चोपन ब्लाक के कनहर नदी के पूर्वी भाग के 27 ग्राम पंचायतों के खातों में भी लाखों रुपये डंप पड़ा है बावजूद इसके विकास का कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीण आनंद, सैमुएल हसन आदि का कहना है कि कोन के पुराने पोखरा पर शिव मंदिर स्थापित है । सोमवार को महिलाएं जल चढ़ाने जाती है । सड़क न बनने के कारण महिलाओं को एक हाथ में जल तो दूसरे हाथ में चप्पल उठानी पड़ती है। इसकी सूचना दिए जाने के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खंड विकास अधिकारी चोपन प्रदीप पांडेय के मुताबिक इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायतों के खाते में मौजूद धन की समीक्षा कर उन्हें विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया जाएगा।