फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रेमी को पीट कर ग्रामीणों ने बनाया बंधक

प्रेमी को पीट कर ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Tue, 31 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी को पीट कर ग्रामीणों ने बनाया बंधक
सोनभद्र। कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हाल में एक प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने प्रेमी की पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की चंगुल से प्रेमी को मुक्त कराकर उसे कोतवाली ले गई। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे ग्रामीणों ने चार बच्चों की मां को उसी के घर में युवक के साथ आपत्तिजनक हाल मेें पकड़ लिया। दोनों को एक कमरे बंद करने के साथ सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद युवक को मुक्त करा कर अपने साथ कोतवाली ले गई। सोमवार को कोतवाली पहुंची प्रेमिका ने कहा कि अपने पति और बच्चों के साथ नहीं रहेगी। प्रेमी के साथ शादी करके उसी के साथ रहेगी। वहीं युवक ने युवती को अपनाने से इंकार कर दिया। कहा कि युवती से उसका कोई अवैध संबंध नहीं है। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिया गया युवक राबर्ट्सगंज का रहने वाला है। युवती युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। लेकिन युवक उसे रखने को तैयार नहीं है। कहा कि युवती जो तहरीर देगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed