{"_id":"5ae74c0c4f1c1b76098b73fe","slug":"61525107724-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हुई मारपीट, एसओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में हुई मारपीट, एसओ निलंबित
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पूरन (जोगिनी) गांव में रविवार की भोर बारात में आर्केस्ट्रा डांस करने को लेकर हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से न लेने पर एसपी आरपी सिंह ने एसओ नन्हे राम सरोज को निलंबित कर दिया है। शाहगंज एसओ रहे शिवकुमार मिश्र को पन्नूगंज और घोरावल में नियुक्त उपनिरीक्षक गंगाधर मौर्य को शाहगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूरन (जोगिनी) गांव निवासी पप्पू के घर शनिवार की रात बारात आई थी। रविवार की भोर करीब पौने चार बजे आर्केस्ट्रा के महिला कलाकारों ने कार्यक्रम समाप्त होने की बात कहीं तो कुछ लोगों ने डांसरों को मन पसंद गाने पर नृत्य करने के लिए दबाव देने लगे। लेकिन डांसर नृत्य करने के लिए तैयार नहीं हुई। इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मलिने पर डॉयल 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पीआरवी के जवानों और किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना एसओ को भी दी। लेकिन वे मौके पर विलंब से पहुंचे। हालांकि जब तक एसओ पहुंचते घराती-बराती पक्ष के लोगों ने आर्केस्टा कलाकारों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा चुके थे। एसपी राम प्रताप सिंह ने बताया पीआरवी के बताने पर भी घटना को लेकर बरती गई लापरवाही पर पन्नू्रगंज एसओ नन्हे राम सरोज को निलंबित कर दिया गया है। कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।