फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गुर्मा रेंजर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

गुर्मा रेंजर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Thu, 26 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुर्मा रेंजर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
सोनभद्र। यूपी की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने गुरुवार की दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। शिकायत मिलने पर गुर्मा वन क्षेत्र के रेंजर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने यहां कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए एक होकर जनता की सेवा करें। जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं में शामिल करें और जनता के शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। पुलिस भी लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की बेहतर व्यवस्था की जाए और जहां से शिकायत मिलें, संबंधितों के खिलाफ प्रभावी कदम भी उठाएं। उन्होंने बिजली विभाग की सौभाग्य योजना की समीक्षा की। साफ-सफाई अभियान पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली, किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों की भलाई शामिल है। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश पटेल, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, विधायक सदर भूपेश चौबे, घोरावल अनिल कुमार मौर्या, ओबरा संजीव कुमार, सीडीओ रामाश्रय, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डीएफओ श्रद्धा यादव, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला मनोरंजन कर अधिकारी अवधेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed