फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीएमओ ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

सीएमओ ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता से सिद्घी कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में हुआ। इसमें सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। साथ ही स्वच्छता गतिविधियों और प्रचार-प्रसार पर विचार विमर्श किया। सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ डॉ. डीके सिंह को स्वच्छता पखवाड़े का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर तैनात सभी चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी श्रमदान कर साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण का कार्य करें। आयोजित टीकाकरण सत्रों पर नियमित कार्यों के साथ-साथ महिला संगोष्ठी आयोजित कर स्वच्छता की महत्ता, हाथ धोने की विधि, आस-पड़ोस की सफाई की महत्ता पर भी विस्तृत चर्चा की जाय। सीएमओ ने कहा कि सभी उपकेंद्रों के साथ ही प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए और पूरे परिसर को स्वच्छ रखा जाए। सफाई से बीमारियां खुद-ब-खुद दूर भागती हैं और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. सलील श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed