फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एसडीएम ने किया नगर के बूथों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया नगर के बूथों का निरीक्षण

Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया नगर के बूथों का निरीक्षण
एसडीएम ने किया नगर के बूथों का निरीक्षण
विज्ञापन

ओबरा । आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को एसडीएम सदर विशाल यादव ने नगर के बूथों का निरीक्षण किया। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, प्राइमरी पाठशाला सेक्टर एक, ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज, प्राइमरी पाठशाला सेक्टर चार, प्राइमरी पाठशाला सेक्टर तीन, प्राइमरी पाठशाला सेक्टर आठ, तथा गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने कुल 33 बूथों पर लाइट, पंखा, बिजली, फर्नीचर, शौचालय, छाया, रैम्प, आने-जाने की सुविधा आदि व्यवस्था का हाल जाना। लेखपाल सुरेंद्र नाथ मिश्रा तथा प्रभारी कानूनगो जटाशंकर एवं नगर पंचायत कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। बताया कि सेक्टर सात प्राइमरी स्कूल में पूर्व में रहे चार मतदान स्थलों के समाप्त हो जाने पर उसे शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रख दिया गया है। सेक्टर सात के प्राइमरी विद्यालय में मतदान करने वाले मतदाता अब अपने मत का प्रयोग शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में करेंगे। बता दें कि ओबरा नगर पंचायत के चुनाव में लगभग 34000 मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना है। निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ.केजी सिंह, थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्रा आदि रहे।(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed