{"_id":"59ee29a34f1c1b69678b6f43","slug":"61508780451-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा पेयजल पंप खराब, बढ़ी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा पेयजल पंप खराब, बढ़ी किल्लत
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बीजपुर) । म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जरहा के टोला पोथीपाथर में लगा सौर ऊर्जा पेयजल पंप 20 दिन से खराब पड़ा है। जिसकी वजह से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान न लेने पर इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नालाल, अतिउल्लाह, मोहम्मद हकीम, याकूब व देवकुमार आदि ने बताया कि जरहा को पूर्व सरकार ने लोहिया गांव का विशेष दर्जा दिया था। जिसकी वजह से पेयजल के लिये सौर ऊर्जा पंप की स्थापना की गई थी। इसी से पोथीपाथर टोला के लोगों की प्यास बुझती थी। 20 दिन से पंप में आई खराबी के कारण लोगों को पेयजल मुहैया नहीं हो रहा है। जल निगम के अवर अभियंता और रख रखाव कर रहे मिस्त्री से कई बार शिकायत की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। बावजूद ठोस कदम नहीं उठाया गया। शरहवासियों ने बताया कि इस पंप से सार्वजनिक रूप से चार-पांच कनेक्शन दिये गये है, जिससे सभी लोगों की प्यास बुझ रही थी लेकिन जब से पंप खराब हुआ है लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इधर इस मामले में जेई के बयान से ग्रामीण आश्चर्यचकित है। जेई बीसी यादव ने ग्रामीणों से कहा कि वे शिकायती पत्र अधिशासी अभियंता को दें, इसके बाद ही उनकी समस्या का निस्तारण हो सकेगा।