{"_id":"59455f834f1c1b6a128b457b","slug":"61497718659-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर हमला करने वाले के गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर हमला करने वाले के गिरफ्तारी की मांग
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। नगर के एक व्यापारी पर बुधवार को हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। घोरावल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया के नेतृत्व में अमरेश चंद्र, कृष्ण कुमार किशानु, संतोष कुमार, राजेंद्र अग्रवाल इत्यादि व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सभी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। गौरतलब है कि नगर के किराना व्यापारी मिथिलेश ऊमर पुत्र संतोष ऊमर का मझली निवासी बृजेश सिंह के यहां उधार बकाया था। बृजेश सिंह ने उधार भुगतान करने के लिए मिथिलेश को हिरनखुड़ी गांव में बुलाया था। जब मिथिलेश हिरनखुड़ी में बाइक से पहुंचा तो चलती बाइक पर ही दो लोगों ने मिथिलेश के ऊपर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। बाइक से गिरते ही हमलावरो ने मिथिलेश की बुरी तरह पिटाई की थी। पिटाई करने के बाद बेहोशी की हालत में उसे वही छोड़कर हमलावर फरार हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भरती कराया थाए जहां हालत गंभीर हो जाने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।इस सम्बन्ध में मिथिलेश के बड़े भाई राकेश की तहरीर पर घोरावल कोतवाली में बृजेश सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 323,308 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपी हमलावर फरार चल रहे हैं। दोनों की अब तक गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। घोरावल के व्यापारियों में अभी तक हमलावरो की गिरफ्तारी न होने से भारी आक्त्रसेश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर ने प्रतिनिधिमंडल को दो दिनों में हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन