फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   60 million tonnes of additional coal to be sent

60 मिलियन टन अतिरिक्त कोयले का प्रेषण होगा

Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
60 million tonnes of additional coal to be sent
एनसीएल 60 मिलियन टन अतिरिक्त कोयले का प्रेषण हरित माध्यम से देश के पावर प्रोजेक्टों व अन्य बड़े उपभोक्ताओं को करेगा। इसके लिए मार्च 2023 की समय सीमा तय की गई है। अभी हरित माध्यम से एनसीएल 70 मिलियन टन कोयला डिस्पैच (प्रेषण) कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह ने जयंत दुद्धीचुआ के निर्माणाधीन एफएमसी परियोजनाओं का दौरा कर इनकी प्रगति का जायजा लिया। निदेशक एसएस सिन्हा भी उपस्थित रहे। मशीनीकृत पर्यावरणीय प्रेषण की दिशा में इन दोनों ही एफएमसी परियोजनाओं का विशेष महत्व है। जयंत कोयला क्षेत्र में अतिरिक्त 15 मिलियन टन वार्षिक क्षमता के सीएचपी-साइलो और दुद्धीचुआ क्षेत्र में 10 मिलियन टन सीएचपी-साइलो का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसके मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीएमडी भोला सिंह ने क्षेत्रीय महाप्रबंधकों, प्रोजेक्ट इंचार्ज और सीएचपी का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा कर समय सीमा के अनुरूप कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। वर्तमान समय में एनसीएल में सीएचपी की वार्षिक क्षमता 70 मिलियन टन है। अलग-अलग परियोजनाओं में निर्माणाधीन सीएचपी व अन्य एफएमसी परियोजनाओं के पूरा होने पर वर्ष 2023-24 तक लगभग 60 मिलियन टन अतिरिक्त कोयला हरित माध्यम भेजा जा सकेगा जो कुल उत्पादन का लगभग शत प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed