फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   60-day release of 18 undertrials, including women

महिला सहित 18 विचाराधीन बंदियों की 60 दिन की रिहाई

Tue, 11 May 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
60-day release of 18 undertrials, including women
सलखन। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध 18 बंदियों को सोमवार की रात में रिहा किया गया। इसमें एक महिला बंदी भी शामिल है। बंदियों को 60 दिन के लिए रिहा किया गया है। सभी बंदियों को उनके घरों तक जाने की व्यवस्था कारागार अधीक्षक की तरफ से की गई।
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि देश में बढ़ रहे कोविड- 19 संक्रमण के रोकथाम के लिए जेलों में बंदियों की संख्या कम करने के उद्देश्य से अधिकतम सात वर्ष की सजा के प्रावधान वाली धाराओं में बंद विचाराधीन बंदियों को 60 दिन के लिए रिहा किया जा रहा है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत हाई पावर कमेटी की संस्तुति के अनुरूप देश भर के जेलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध 18 विचाराधीन बंदियों को कारागार से रिहा किया गया। रिहा किए गये बंदियों में एक महिला बंदी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही अभी 100 से अधिक बंदियों को जिला कारागार से रिहा किए जाने की कार्यवाही चल रही है। उन्हें भी शीघ्र रिहा किया जायेगा। साथ ही सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर रिहाई करने की कार्रवाई शासन स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed