{"_id":"61b4a8ae0f2c7125ce5b3f86","slug":"588-took-seven-rounds-19-did-nikah-sonbhadra-news-vns627277326","type":"story","status":"publish","title_hn":"588 ने लिए सात फेरे, 19 ने किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
588 ने लिए सात फेरे, 19 ने किया निकाह
विज्ञापन
उरमौरा डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सेल्फी लेते नवदंपति।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर शनिवार को 607 बेटियों की शादी का गवाह बना। शहनाई की सुरीली धुन और वैदिक मंत्रों के बीच 588 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 19 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। राज्य मंत्री समेत जिले के आला अफसरों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर मंडप से विदाई दी। परिवार नियोजन किट देते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सजे भव्य पंडाल में सुबह से ही जिले के विभिन्न ब्लाकों से वर-वधू पहुंचने लगे थे। काउंटर से उन्हें टोकन दिया गया और फिर पंक्ति में बैठाकर विवाह की परंपरा आरंभ कराई गई। पंडाल में जहां वैदिक मंत्र पढ़े जा रहे थे वहीं निकाह के लिए कुरान की आयतें भी सुनाई दे रही थीं। मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग से पंडाल बनाया गया था। यहां मौलवी ने 19 जोड़ों का निकाह कराया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव के मुताबिक, समारोह में अनुसूचित जाति के 244, अनुसूचित जनजाति के 273, पिछड़ी के 68, सामान्य के 03 और मुस्लिम वर्ग के 19 जोड़ों का विवाह हुआ है। राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने भी कन्यादान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, डीएम टीके शिबू, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन एआर कोऑपरेटिव टीएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
उपहार में मिले यह सामान
योजना के तहत नवंदपती को 10 हजार रुपये मूल्य के घर-गृहस्थी में उपयोग होने वाले सामान प्रदान किए गए। इसमें गद्दा, बक्सा, पंखा, बर्तन, कपड़े, घड़ी, शृंगारदान, बिछिया, पायल, मोबाइल आदि शामिल रहे। 35 हजार रुपये कन्या के खाते में अंतरित किया गया। इसके अलावा छह हजार रुपये से बरातियों के भोजन, पंडाल आदि की व्यवस्था की गई थी।
दोबारा शादी रचाने आए पांच पकड़े गए
समारोह में पांच ऐसे जोड़े पकड़े गए, जो योजना का लाभ पाने के लिए दोबारा शादी रचाने आए थे। उनकी पहले ही शादी हो चुकी थी। विभागीय अफसरों ने संदेह होने पर उन्हें रोका। पूछताछ में सच्चाई सामने आई तो पकड़ लिया गया। बाद में हिदायत देकर छोड़ा गया।
13 जोड़ों को नहीं मिले सामान
समारोह में पहले से ही छह सौ से अधिक जोड़ों के आने का दावा किया जा रहा था। इसके अनुसार तैयारी भी की गई थी। बावजूद 13 जोड़े ऐसे रहे जिन्हें सामान ही नहीं मिल सका। कोटा गांव की लाभार्थी ने बताया कि उन्हें सिर्फ मोबाइल फोन और घड़ी थमा दी गई। अन्य सामान न होने का हवाला देकर लौटा दिया गया। हालांकि विभागीय अफसरों का कहना था कि संख्या अचानक बढ़ने से सामान कम पड़ गए। शीघ्र ही अन्य जोड़ों को भी सामग्री दे दी जाएगी।

उरमौरा डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल वर-बधू ।- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर माला डालती वर -कन्या।- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर माला डालती वर-बधू ।- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-कन्या पूजन करते राज्यमंत्री संजीव गोड।- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निकाह कराते मौलाना।- फोटो : SONBHADRA