फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   58 Kumbh special buses will run from Sonbhadra to Prayagraj

Sonebhadra News: सोनभद्र से प्रयागराज के लिए चलेंगी 58 कुंभ स्पेशल बसें

Tue, 10 Dec 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
58 Kumbh special buses will run from Sonbhadra to Prayagraj
प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोनभद्र से प्रयागराज के लिए 58 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। मेला के लिए चलाई जाने वाली रोडवेज बसें भगवा रंग में रंगी नजर आएंगी। साथ ही एंटी फॉग लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बसों को दुरुस्त भी कराया जा रहा है। प्रयागराज में 12 वर्षों के बाद महाकुंभ मेला लग रहा है। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की तरफ से तैयारियां चल रही हैं। महाकुंभ के लिए सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों से रोडवेज बसों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो की 30 रोडवेज बसें महाकुंभ मेले में भेजी जाएंगी। अब तक 10 से अधिक बसों को भगवा रंग दिया जा चुका है। सोनभद्र डिपो की कुछ बसें मिर्जापुर से तो कुछ बसें वाराणसी से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विंध्यनगर डिपो की 28 बसें महाकुंभ मेले के लिए चलाई जाएगी। इसमें 18 रोडवेज की बसें रेणुकूट से और 10 रोडवेज बसों का संचालन वाराणसी से संचालित की जाएंगी।

विंध्यनगर के एआरएम नागेंद्र पांडेय के मुताबिक विंध्यनगर डिपो में कुल 44 बसें संचालित हो रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी। भगवा रंग में रोडवेज बसों को रंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed