{"_id":"65a55ebab4de9779410eebf8","slug":"57-fake-sheets-of-jsw-company-recovered-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-8356-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जेएसडब्ल्यू कंपनी की 57 नकली चादरें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जेएसडब्ल्यू कंपनी की 57 नकली चादरें बरामद
विज्ञापन
अनपरा। जेएसडब्ल्यू कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट लोहे की चादर बेचने का मामला सामने आया है। नगर की एक दुकान पर भारी मात्रा में डुप्लीकेट चादर बरामद हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधियों की तहरीर पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग व चेकिंग प्रमुख अजय कुमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से कंपनी के नकली चादर बेचने की सूचना मिल रही थी। इससे अनपरा व आसपास के क्षेत्र में कंपनी के माल की खपत कम हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर अनपरा पुलिस को लेकर टीम औड़ी-शक्तिनगर मार्ग के पास स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंची तो वहां जेएसडब्ल्यू ब्रांड के 0.50 एमएम की 53 चादर मिली।
नकली चादर पर केमिकल से छपा ब्रांड नाम मिटाया गया तो वो मिट गया, जबकि उसी केमिकल से असली चादर का निशान अमिट रहा। सभी नकली चादर को जब्त कर पुलिस थाने ले आई। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर रविवार की देर रात संजय ट्रेडिंग कंपनी के मालिक शैलेंद्र कुमार सिंह पर कॉपीराइट एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
दुकानदारों में मचा हड़कंप
कंपनी की कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची रही। सूत्रों की मानें तो कई वर्षों से कई नकली सामानों की बिक्री क्षेत्र में चल रही है। इसमें जीएसटी की बड़े पैमाने पर चोरी की भी आशंका जताई जा रही है। गिट्टी बालू जैसे कई ऐसे सामान हैं, जिसे कच्चे बिल पर ही बिक्री की जाती है। जिला मुख्यालय दूर होने के कारण विभागीय जांच संभव नहीं हो पाती।