फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   55 including 54 women who occupied forest land were jailed

Sonbhadra News: वन भूमि पर कब्जा करने वाली 54 आदिवासी महिलाओं समेत 55 को जेल, दो मुचलके पर रिहा

Thu, 28 Jul 2022 09:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
55 including 54 women who occupied forest land were jailed
दुद्धी वन क्षेत्र के कादल व दुमहान गांव के जंगल में अवैध झोपड़ी को हटाते वनकर्मी - फोटो : SONBHADRA

वन क्षेत्र के कादल व दुम्हान गांव में वन भूमि पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को 55 लोगों का चालान कर दिया। इसमें 54 महिलाएं हैं। वहीं दो महिलाओं को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उधर, कब्जा हटाने के बाद मंगलवार की देर शाम कुछ लोगों ने फिर से झुग्गी-झोपड़ी लगा दी थी। बुधवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे भी उखड़वा दिया। अतिक्रमणकारी जंगलों में फरार हो गए।

विज्ञापन


वनाधिकार कानून के तहत लाभ पाने के लिए कादल व दुम्हान गांव में कुछ महिलाओं ने अवैध तरीके से वन भूमि पर झोपड़ी लगा ली थी। मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया था। इस दौरान विरोध करने पर 56 महिलाओं समेत 57 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। पूछताछ के बाद उनमें से 55 का बुधवार को चालान कर दिया गया। दो महिलाओं को छोटे बच्चे होने के कारण मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कार्रवाई के कुछ घंटे बाद ही मंगलवार की शाम तक पांच झोपड़ी डालकर फिर से कब्जा कर लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही डीएफओ मनमोहन मिश्र ने वन क्षेत्राधिकारी दुद्धी को तत्काल झोपड़ी हटाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी रेंजर संजय श्रीवास्तव ने टीम के साथ जंगलों के बीच पहुंचे तभी अतिक्रमणकारी जंगलों की सहारे भाग खड़े हुए अवैध कब्जा किये पांच झोपड़ियों को उखाड़कर फेंक दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट मनमोहन मिश्र ने कहा कि जंगलों में कादल व दुम्हान गांव के आदिवासी महिलाओं को आगे कर अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन की ओर से अवैध कब्जा करने प्रयास किया जा रहा है। कब्जा हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed