फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   54 more people including eight women found corona infected

आठ महिलाओं समेत 54 और लोग मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
54 more people including eight women found corona infected
सोनभद्र। जिले में आठ महिलाओं समेत 54 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 1473 हो गई है। शुक्रवार को पाजिटिव मिले लोगों में सर्वाधिक 19 कोरोना संक्रमित ओबरा क्षेत्र के हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 12 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ भी हुए। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 1167 हो गई है। शुक्रवार को 54 पाजिटिव मरीज मिलने पर एक्टिव केस 290 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें शुक्रवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। शुक्रवार को 1959 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस बीच पूर्व में भेजे गए सैंपल में से शुक्रवार को 2001 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 54 पाजिटिव और 1947 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ के मुताबिक अब तक 54292 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 52516 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1473 पाजिटिव और 51043 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाजिटिव मिले लोगों में से 1167 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 12 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ घोषित किए गए। इनके अलावा दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में हुई जबकि 14 अन्य मरीजों की मौत दूसरे जिलों में अब तक हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करके सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed