फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   53% patients increased in one day, 446 infected

एक दिन में बढ़ गए 53 फीसदी मरीज, मिले 446 संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
53% patients increased in one day, 446 infected
सोनभद्र। कोरोना वायरस को लेकर सोनांचल में जिस तरह की लापरवाही सामने आ रही है वह चिंताजनक है। आंकड़े बताते हैं कि यहां की स्थिति देश और प्रदेश की तुलना में ज्यादा खराब है। जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में 446 नए मरीज मिले, जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 290 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस तरह से करीब 53 फीसदी से ज्यादा मरीज एक दिन में बढ़े हैं। स्वस्थ होने वालों की स्थिति देश और प्रदेश की तुलना में यहां कम है। अब तक 81.05 फीसदी ने ही कोरोना को मात दी है, जबकि देश में 88.31 व प्रदेश में 83.71 फीसदी ने मात दी है। मरने वालों की संख्या का प्रतिशत भी जिले में थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार की रात में जारी कोरोना बुलेनिट पर गौर करें तो जिले की स्थिति काफी चिंताजनक है। 15 अप्रैल तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 6680 कोरोना के मामले आ चुके हैं। इसमें से 1181 सक्रिय केस हैं। यानी 17.68 प्रतिशत अभी भी सक्रिय हैं। 5414 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, यानी इनका प्रतिशत 81.05 है। वहीं 85 लोगों की जान चली गई जो कुल संक्रमितों में से 1.27 फीसदी है। ऐसे में अब अगर लोगों की लापरवाही और बढ़ी तो स्थिति ज्यादा भयावह होगी।
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक
कोरोना वायरस बच्चों व बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है। जिले की रिपोर्ट बताती है कि कुल संक्रमितों से 8.59 फीसदी बुजुर्गों यानी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले जान गवां बैठे। शून्य से 10 वर्ष तक वाले 135 संक्रमितों में से एक की मौत हुई जो 0.74 फीसदी है। इसी तरह 11-20 वर्ष के बीच वाले 546 लोग संक्रमित हुए, लेकिन मौत किसी की नहीं हुई। 21-40 वर्ष के बीच वाले 3235 में से 14 लोग, 41-60 वर्ष के बीच वाले 2380 संक्रमितों में से 37 की जान गई। 61 वर्ष से अधिक उम्र वाले 384 में से 33 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed