फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   53 orphan children identified in child service scheme

बाल सेवा योजना में चिह्नित हुए 53 अनाथ बच्चे

Wed, 23 Jun 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
53 orphan children identified in child service scheme
सोनभद्र। कोविड संक्रमण के दौरान माता-पिता के निधन से अनाथ हुए बच्चों के भरण पोषण के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिले में 53 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इन बच्चों के वैध संरक्षकों को चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। बच्चों के भरण-पोषण, चिकित्सा, शिक्षा आदि की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रोत्सायन ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 18, म्योरपुर में 10, चोपन में नौ, चतरा में पांच, नगवा में तीन, बभनी में तीन, दुद्धी में चार और घोरावल में एक बच्चे को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि 53 चिह्नित बच्चों के अलावा 47 बच्चों का आवेदन भी प्राप्त हुआ है, जिनकी जांच के लिए संबंधित लोगों को प्रेषित कर दिया गया है। जांच के आधार पर जो बच्चे पात्र होंगे, उन्हें इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शादी के लिए मिलेंगे एक लाख, एक हजार
सोनभद्र। योजना के तहत 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मौत कोविड काल में हो गई हो या फिर माता-पिता में से किसी एक की मौत एक मार्च 2020 से पहले हो गई हो, जबकि दूसरे की मौत कोविड काल में हुई हो इस योजना में शामिल किए जाएंगे। योजना के श्रेणी में आने वाले बच्चों के वैध संरक्षकों के बैंक खाते में चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अलावा जो बच्चे पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं और विभाग से संचालित संस्थाओं में रखे गए हैं, उन्हें कक्षा छह से 12 तक की शिक्षा के लिए अटल आवासीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। कक्षा नौ उत्तीर्ण होने पर टैबलेट व बालिकाओं के 18 वर्ष पूर्ण या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed