{"_id":"644f92d757be7ef26c0cccb8","slug":"52-kg-ganja-taken-to-kushinagar-by-hiding-inn-car-from-chhattisgarh-two-smugglers-arrested-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: छत्तीसगढ़ से कार में छिपाकर कुशीनगर ले जा रहे थे 52 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: छत्तीसगढ़ से कार में छिपाकर कुशीनगर ले जा रहे थे 52 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 01 May 2023 03:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 May 2023 03:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ से तस्करी कर कुशीनगर ले जाया जा रहा करीब 52 किलो गांजा सोनभद्र जिले में पुलिस ने सोमवार को बरामद किया। दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
कार से 52 किलो गांजा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ से तस्करी कर कुशीनगर ले जाया जा रहा करीब 52 किलो गांजा सोनभद्र जिले में करमा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को बरामद किया। दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। गांजे को चार बोरियों में भरकर कार में छिपाया गया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करों के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की टीम छानबीन में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना करमा एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल की संयुक्त टीम ने करमा के करनवाह मोड़ बहदग्राम के पास घेरेबंदी कर चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वहां छत्तीसगढ़ के नंबर की कार पहुंची। उसे रोककर तलाशी ली गई तो कार के अंदर से चार बोरियों में रखा 52 किलो गांजा बरामद हुआ। कार सवारों की पहचान कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सूरज और पश्चिम चंपारण जिले के इनरवां बाजार निवासी जमीर मियां के रूप में हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सलाखों के पीछे से भी जरायम जगत में चलता रहा माफिया मुख्तार का सिक्का, 17 साल में 25 मुकदमे
Trending Videos
दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह छत्तीसगढ़ से थोक में गांजा खरीदकर कुशीनगर में जगह-जगह बेचते हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम ने तस्करों को पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसएसआई विमलेश कुमार सिंह, एसआई रुपेश कुमार सिंह आदि भी शामिल रहे।