{"_id":"5cdef246bdec22077f3ada98","slug":"51558114886-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"939 मतदान केंद्रों पर बनाए जाएंगे सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
939 मतदान केंद्रों पर बनाए जाएंगे सुविधा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव के मतदाताओं के सुविधा के लिए जिले के 939 मतदान केंद्रों पर सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र न होने पर मतदान करने के लिए 11 पहचान पत्रों को मान्यता दी है।
अगर आप अपना नाम मतदाता सूची में चेक करना चाहते हैं तो आप चुनाव आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करके अपना नाम या इपिक नंबर दर्ज करके मतदाता सूची में अपना नाम, बूथ आदि की जानकारी कर सकते हैं। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट डब्लू, डब्लू,डब्लू डाट एनवीएसपी डॉट इन पर भी क्लिक करना होगा। पेज खुलने के बाद आपको वहां पर खुद से जुड़ी जानकारी डालनी होगी। इसके बाद जो पेज खुलेगा। वह आपको आपका पूरी डिटेल बताएगा। साथ ही आपके बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराएगा। आप इपिक नंबर डालकर भी अपना नाम खोज सकते हैं। अगर किसी मतदाता को मतदाता पर्ची नहीं मिली है तो वह परेशान न हो क्योंकि आयोग ने इसके लिए मतदान केंद्र पर सुविधा केंद्र बनाए हैं। जहां पर बीएलओ बैठेंगे। मतदाता अपना बूथ नंबर, नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं। वहीं आयोग ने घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे घर हैं जहां पर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो दूसरे पहचान पत्रों का भी इस्तेमाल करके आप वोट डाल सकते हैं। आयोग ने 11 पहचान पत्रों को मान्यता दी है। जिन्हें ले जाकर आप मतदान केंद्र पर वोट डाल सकते हैं। इनमें स्वास्थ्य बीमा कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शासकीय संस्थानों के जारी फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैनकार्ड, पासबुक, मनरेगा जॉबकार्ड आदि शामिल हैं। इंटरनेट पर एनआइसी की वेबसाइट पर एसी एंड पीसी क्लिक करके अपना पोलिग स्टेशन की जानकारी पा सकते हैं। जो मतदाता इंटरनेट तथा मोबाइल सेवा से वंचित है वह क्षेत्रीय बीएलओ से संपर्क करके जानकारी पा सकते हैं।