{"_id":"5ca242c8bdec22142e74ae82","slug":"51554137800-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से सटे इलाके में पुलिस ने की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड से सटे इलाके में पुलिस ने की कांबिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के झारखंड बार्डर से सटे ग्राम पंचायत धूमा और सुखणा में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ थानाध्यक्ष ने कांबिंग किया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निडर होकर मतदान करने की बात कहीं। प्रलोभन या किसी के पक्ष में वोट देने के लिए दबाव डालने वालों के बारे में भी पूछताछ की।
ग्राम पंचायत केवाल के भरत मोड़ तिराहे पर मौजूद ग्रामीणों से पुलिस ने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बारे में पूछताछ करते हुए कहा कि सभी लोग नशे का सेवन करना बंद कर दें। अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों मेें भेजकर उन्हें शिक्षित बनाएं। कहा कि अगर कोई अनजान, अपरिचित, संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल थाने को दें। लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदाता हिस्सा लें। ताकि जिले में अधिक से अधिक मतदान हो सकें। मतदान केंद्रों के अगल-बगल बेवजहा भीड़ एकत्रित करना भी गैरकानूनी है। कहा कि दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट और चार पाहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करें। धूमा ग्राम पंचायत के प्रधान राम प्रसाद यादव, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, कृष्णा पटेल, सुदामा पटेल, श्याम बिहारी यादव, परमेश्वर यादव, रामाकांत यादव, मुनेश्वर राम, सीताराम, श्याम आदि मौजूद रहे।