फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कुपोषितों की समय से करें स्वास्थ्य के प्रति देखभाल

कुपोषितों की समय से करें स्वास्थ्य के प्रति देखभाल

Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कुपोषितों की समय से करें स्वास्थ्य के प्रति देखभाल
सोनभद्र। पोषण मिशन के तहत जिला स्तरीय पोषण कन्वर्जेंस कार्यशाला बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शासन स्तर पर दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ हर हाल में पात्रों को दिया जाना चाहिए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकें समय-समय पर कराने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को सही जानकारी होने पर, गांव में कुपोषित बच्चों को समय से पहले उनके स्वास्थ्य के प्रति देख-भाल की मुकम्मल व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि कर्मचारी व अधिकारी कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए हर संभव मदद करें। सभी विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए कुपोषित बच्चों के परिवार को शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाय। कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए शासन से दी जा रही सुविधाओं का चार्ट बना लें और उसमें क्या-क्या सुविधाएं दी गयी हैं और क्या सुविधाएं दी जानी है, का रोस्टर के हिसाब से समय-समय पर देते रहें, ताकि जिले में कोई भी बच्चा कुपोषित पैदा न होने पायें। उन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत आने वाले सभी पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि पांच वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों में कुपोषण के चिह्नांकन के लिए अभियान चलाकर वजन कराया जाय। आयोजित वजन दिवस के मौके पर मूल विभाग, बाल विकास एवं पोषाहार के कार्मिकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन कराया जाय और वजन कराने वाले बच्चों का डाटा शीट भरी जाय। वजन के दौरान मानक से कम वजन पाये जाने पर गंभीर श्रेणी यानी लाल श्रेणी के बच्चों को जिले स्तर पर स्थापित स्वास्थ्य एवं पोषण सेंटर में भर्ती कराया जाय। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के जरिए बच्चों की देख-भाल व गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों व उनके खान-पान व्यवस्था की मुकम्मल जानकारी दी गयी। इस दौरान एसीएमओ बीके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव, डीपीओ अजीत कुमार सिंह, पिरामल फाउंडेशन के पदाधिकारी, सेक्टर अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे। प्रोजेक्टर के जरिए सिमोना ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed