फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सरेआम मां के साथ बेटी ने पति को पीटा

सरेआम मां के साथ बेटी ने पति को पीटा

Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सरेआम मां के साथ बेटी ने पति को पीटा
सोनभद्र। राबर्ट्सतगंज नगर में शुक्रवार को एक युवती अपनी मां के साथ पति की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई, लेकिन किसी की हिम्मत बीच-बचाव करने की नहीं हुई। विवाहिता ने पति को पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत मेें लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में चोपन थाना क्षेत्र के एक युवती की शादी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। वर्तमान मेें विवाहिता अपने मायके में रह रही है। पति-पत्नी का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बढ़ौली चौक के समीप विवाहिता अपनी मां के साथ कुछ सामान ले रही थी। उसी वक्त उसे उसका पति दिखाई दे दिया। विवाहिता ने दौड़ कर पति को पकड़ कर विवाह में दिए गए सामान वापस करने की मांग करने लगी। इसके बाद विवाहिता अपनी मां के साथ पति को पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज मां-बेटी को समझा-बुझाकर शांत कराया और युवक को कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि विवाहिता पति के खिलाफ तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed