{"_id":"5c2d06dabdec2256ec3d063b","slug":"51546454746-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में 80 प्रतिशत बच्चों उपस्थित अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में 80 प्रतिशत बच्चों उपस्थित अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। अब समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आठों ब्लॉक में 72 नोडल सह समन्यवक/न्याय पंचायत प्रभारी तैनात कर दिया है। नोडल प्रभारी प्रतिदिन ब्लॉक स्तर पर बच्चों के उपस्थिति की डाटा फिडिंग का अवलोकन करेंगे। जो शिक्षक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की झूठी सूचना देंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बतादें कि जिले में 1804 प्राथमिक एवं 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2018-19 में प्राथमिक विद्यालयों में 181054 बच्चें अध्यनरत है, इसमें 90812 बालक व 90242 बालिकाएं है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में 75332 बच्चे हैं, इनमें 37337 बालक और 37995 बालिकाएं शामिल है। लेकिन अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम है। पिछले दिनों जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडियन सी प्रबंध निदेशक यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/पारेषण निगम लिमिटेड ने जिले के कई परिषदीय स्कूलों का भ्रमण कर बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने बीएसए को स्कूलों में कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों की सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी ब्लॉक में करीब 72 नोडल सह समन्यवक/न्याय पंचायत प्रभारियों को तैनात कर दिया गया है। एनपीआरसी, एवीआरसी और खंड शिक्षाधिकारियों को नोडल बनाया गया है। कहा कि न्याय पंचायत प्रभारियों को विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और जिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम है प्रोत्सहन हेतु बैठक करेंगे। उपस्थिति कम के संबंध में किए गए कार्यों का अभिलेखीकरण व फोटो ग्राफ सुरक्षित रखा जाएगा। सभी प्रभारियों को सर्वप्रथम उपस्थिति कम वाले विद्यालयों की कार्ययोजना तैयार कर उपस्थिति बढ़ाने के लिए ससमय कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।