{"_id":"5ba7c80d867a557ec074bc7d","slug":"51537722381-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में एनसीएल करेगा अपशिष्ट प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में एनसीएल करेगा अपशिष्ट प्रबंधन
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य करेगा। इसके लिए शनिवार को वाराणसी प्रशासन और एनसीएल प्रबंधन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते से स्वच्छ भारत अभियान व पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एनसीएल ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत वाराणसी जिला प्रशासन के साथ मिलकर जिले की 13 शहरीकृत ग्राम पंचायतों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (अपशिष्ट प्रबंधन) में सहयोग देगी। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए शनिवार को वाराणसी जिला प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
वाराणसी विकास भवन में एनसीएल की ओर से कंपनी के महाप्रबंधक (सीएसआर) आत्मेश्वर पाठक और जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायती राज अधिकारी शाश्वत आनंद ने वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सुरेंद्र सिंह ने वाराणसी जिले को स्वच्छ बनाने में योगदान देने के लिए एनसीएल का आभार जताया। एनसीएल के महाप्रबंधक श्री पाठक ने वाराणसी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को कंपनी की ओर से भविष्य में भी जिले के विकास में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए प्रशासन ने शहर से सटी 13 ग्राम पंचायतों में सॉलिड वेस्ट एकत्र कर उसे एक ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाएगा, जहां उससे बायो गैस और जैविक खाद बनाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी एनसीएल के प्रवक्ता सीरज कुमार सिंह ने दिया।