फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   माध्यमिक शिक्षा: 570 शिक्षकों में महज सौ हैं कार्यरत

माध्यमिक शिक्षा: 570 शिक्षकों में महज सौ हैं कार्यरत

Wed, 19 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा: 570 शिक्षकों में महज सौ हैं कार्यरत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दिया। लेकिन कालेजों में परीक्षा की तैयारी का सफर सिफर है। इसकी वजह इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है। कहीं दो तो कहीं चार शिक्षकों के सहारे बच्चों की पढ़ाई चल रही है। जिले के 45 राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के 570 पद स्वीकृत हैं जिसमे से महज 100 शिक्षक ही कार्यरत हैं। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक कॉलेजों में नियुक्त नही हैं, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सोनभद्र को देश के 115 अति पिछड़े जिलों में शामिल किया है। लेकिन यहां माध्यमिक शिक्षा की व्यवस्था में अब तक सुधार की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। शिक्षकों की भारी कमी का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। खासतौर पर कक्षा दस और 12 के छात्र-छात्राओं को तो परीक्षा की तैयारी की चिंता सताने लगी है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया लेकिन कालेजों में अब भी पढ़ाई के नाम पर स्थित काफी खराब है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में नौ राजकीय इंटर कालेज और 36 हाईस्कूल संचालित हैं। इनमें एलटी ग्रेड के शिक्षकों का कुल 405 पद स्वीकृत है। इसमें से महज 75 शिक्षक ही फिलहाल विद्यालयों पर तैनात हैं। इसी तरह प्रवक्ता के 165 पद स्वीकृत हैं जिसकी तुलना में कालेजों में महज 25 शिक्षक ही कार्यरत हैं। सबसे खास बात यह है कि महत्वपूर्ण विषय गणित, अंग्रेजी, विज्ञान आदि के शिक्षकों की संख्या काफी कम है। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई काफी हद तक प्रभावित है। हालांकि कालेजों में शिक्षक-अभिभावक संघ की ओर से कुछ शिक्षकों को स्थानीय स्तर की व्यवस्था पर रखा गया है लेकिन गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जल्द ही सोनभद्र को मिलेंगे चार सौ शिक्षक
सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि जिले के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 10500 राजकीय शिक्षकों के भर्ती की परीक्षा हो चुकी है। जल्द ही इसका परिणाम घोषित हो जाएगा। उम्मीद है कि इसमें से चार सौ शिक्षक अक्टूबर माह तक जिले को मिल जाएंगे। इससे शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी और पठन-पाठन व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed