{"_id":"5b27ea5a4f1c1bc96b8b6d0d","slug":"51529342554-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति से वंचित छात्रों का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति से वंचित छात्रों का उठाया मुद्दा
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। संत कीनाराम महाविद्यालय लोढ़ी में सोमवार को शिक्षा विभाग की हुई बैठक में राजकीय एवं वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। इसमें अधिकारियों ने छात्रवृत्ति फार्म भरने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। एक जुलाई से 15 जुलाई तक नवीन मान्यता प्राप्त करने वाले स्कूलों को ऑनलाइन अपडेट करने की बात कहीं। इस दौरान शिक्षकों ने पिछले वर्ष जिन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली थी उस बारे में जानकारी दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि शासन से छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति फार्म भरने के दौरान जिन-जिन कागजातों को लगाने का निर्देश दिया गया है उसे अवश्य लगाएं। कहा कि जिन छात्रों का फार्म अपूर्ण रहेगा उनको छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगा। निर्धारित समयसीमा के भीतर फार्म भरकर ऑनलाइन कर दिया जाए। कहा कि पिछले वर्ष उन्हीं छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली होगी जिनका फार्म अपूर्ण रहा होगा। डीआईओएस के लेखाधिकारी मदन गोपाल कसेरा ने कहा कि नवीन स्कूलों की मान्यता लेने वाले 15 जुलाई तक हरहाल में ऑनलाइन अपडेट करें। संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, प्राचार्या सुषमा सिंह, उषा सिंह, वंदना सिंह, उमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।