{"_id":"5ae74c144f1c1b6d098b731b","slug":"51525107732-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी आटो पलटी, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी आटो पलटी, बालिका की मौत
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में अमिला मोड़ के समीप राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी आटो पलट गई। दुर्घटना में चार वर्षीय रूपा की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोपहर दो बजे चोपन से राबट्र्सगंज की ओर जा रही आटो पलट गई। दुर्घटना में आटो सवार चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी रामनाथ की बेटी रूपा (4), रूदौली गांव निवासी सुखवंती (45) और सावित्री (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दो लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। घटना के बाद आटो छोड़ कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। प्रत्यदर्शियों की मानें तो आटो चलाते वक्त चालक मोबाइल से बात कर रहा था। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।