{"_id":"5accfa4d4f1c1b683d8b469e","slug":"51523382861-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगीआग, फसल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगीआग, फसल खाक
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिघुल गांव में बिजली के तारों में मंगलवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से ग्राम प्रधान के गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। अगलगी से लगभग पांच बीघे में तैयार खड़ी गेहूं की फसल जल गई। घंटाभर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिससे अन्य लोगों की फसल को बचा लिया गया। आग लगने की घटना सोमवार अपराह्न दो बजे की है. दिघुल के प्रधान हरिशंकर यादव के गेहूं के खेत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। तेज हवा से देखते ही देखते गेहूं का खेत लपटों से घिर गया। इधर ग्रामीण अपने खेतों में लगे गेंहू की फसल को बचाने के लिए बाल्टी व डिब्बा लेकर दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद सौ से अधिक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी व डिब्बा से पानी फेंकते रहे। प्रधान ने इसकी सूचना राजस्वकर्मियों को दे दी है।
उधर नगर कोतवाली क्षेत्र केे पकरी गांव में मंगलवार की सायं करीब चार बजे संदिग्ध हाल में राज नारायण सिंह के खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। राज नारायण सिंह ने बताया कि आग से करीब पांच बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।