{"_id":"5a3e988f4f1c1b35338b45e1","slug":"51514051727-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक के चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक के चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुलिस चौकी के पास शनिवार की सुबह अनिल कुमार (22) को धक्का मारते हुए एक बाइक निर्माणाधीन नहर की पुलिया से टकरा गई। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार जी.गिरि (37) और एलुमलाई (40) घायल हो गए। गिरि को जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि एलुमलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।
शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति कनहर सिंचाई परियोजना में काम करने जा रहे थे। वे अमवार पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन नहर की पुलिया के पास पहुंचे ही थे, इसी दौरान दुद्दी वार्ड नौ का निवासी अनिल कुमार पुत्र राजेश अनियंत्रित बाइक के चपेट में आ गया। इसके बाद बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जी. गिरी पुत्र अचैया को प्राथमिका उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एलुमलाइ पुत्र अज्ञात का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी पर चल रहा है। दोनों आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। मृतक अनिल कनहर सिंचाई परियोजना में कार्य कर रही एक निजी कंपनी में संविदा पर सुपरवाइजर पद पर तैनात था। दोनों घायल युवक भी उसी कंपनी के कर्मचारी बताये गए। अपने कर्मचारियों को देखने पहुंचे कंपनी के एजीएम ए. राजन ने मृतक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए पांच लाख का चेक प्रदान किया। 25 हजार रुपये नकद भी परिजनों को सौंपा।