फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शपथ ग्रहण के बाद पति का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण के बाद पति का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Tue, 12 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद पति का पैर छूकर लिया आशीर्वाद
सोनभद्र (चुर्क)। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा की नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता देवी को एसडीएम विशाल यादव ने मंगलवार को रामलीला मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद उन्होंने पति का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर गीता देवी ने सभी सभासदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

चुर्क के रामलीला मैदान में नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता देवी ने करीब साढ़े 12 बजे शपथ ली। एसडीएम ने उन्हें भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत कार्य करने की शपथ दिलाई। यहां उन्हें उनकी बेटी ने माला पहनाकर खुशी जताया तो चेयरमैन ने पति चंद्रिका प्रसाद को माला पहनाकर उनका पैर छू कर आशीर्वाद लिया। शपथ समारोह खत्म होने के बाद वे नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचीं। वहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के साथ ही अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की। समारोह में जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, संतोष शुक्ला, सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, अजीत चौबे, ओमप्रकाश यादव, गुल्लू सरदार, कैलाश त्रिपाठी, शिवकुमार सिंह मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed