{"_id":"59f8b86f4f1c1b8d698b8ad0","slug":"51509472367-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दल कोई प्रत्याशी ट्रेन पर तो कोई जीप पर होगा सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दल कोई प्रत्याशी ट्रेन पर तो कोई जीप पर होगा सवार
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले निर्दल उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न जारी कर दिया है। इस बार कोई प्रत्याशी ट्रेन पर तो कोई जीप पर सवार होगा। निर्दल उम्मीदवारों के लिए 39 प्रतीक चिह्न जारी किया गया है।
बताते चले कि प्रथम चरण में 22 नवंबर को जिले की एकमात्र नगर पालिका राबर्ट्सगंज एवं नगर पंचायत नपं-चुर्क-गुर्मा, चोपन, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी, घोरावल और ओबरा के लिए चुनाव होगा। एक दिसंबर को मतों की गिनती होगी। 29 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया जारी है। चुनाव की तिथि मुकर्रर करने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए निर्दल उम्मीदवारों के लिए प्रतीक चिन्ह का आवंटन कर दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्दल प्रत्याशियों के लिए शटल, अलाव और आदमी, ऊन का गोला, टेबल लैंप, छत का पंखा, अनार, पानी का नल, कंघा, गुल्ली डंडा, फरसा, केला का पेड़, गदा, पहिया, फूल और घास, दमकल आग बुझाने की गाड़ी, हेलीकाप्टर, हल, पानी का जहाज, हथौड़ा, चिड़िया का घोसला, जीप, टेबिल फैन, फसल काटता किसान, भगौना, रिंच, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, सितारा, शहनाई, सरौता, सैनिक, रिक्सा, लट्टू, वृक्ष, स्कूटर, सुराही, शंख, तलवार, वायुसेना चुनाव के लिए जारी किया गया है। कहा कि सभी रिर्टनिंग आफिसरों को चुनाव चिह्न भेजने की तैयारी की जा रही है।