{"_id":"59ce7c694f1c1b6e548b4fda","slug":"51506704489-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमवीवाई के तहत महिलाओं को मिलेगा पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमवीवाई के तहत महिलाओं को मिलेगा पांच हजार
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपये मिलेगा। तीन किस्तों में आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। पहली किश्त एक हजार, दूसरी दो हजार और तीसरी किश्त में दो हजार मिलेगा। इसके लिए सीएमओ एसपी सिंह ने सभी सीएचसी/पीएचसी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है।
केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं और नवजात को सेहतमंद रखने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत समय-समय पर आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को नजदीकी राजकीय अस्पतालों में ले जाकर उनका मुफ्त में जांच करवाकर उनका उपचार कराएंगी। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार वर्तमान में राबट्र्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में करीब 24 हजार गर्भवती महिलाएं है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना के तहत गभर्वती महिलाओं को पांच हजार रुपये दिया जाएगा। महिलाओं को गर्भवती होने का प्रमाण देने पर आरटीजीएस के माध्यम से पहली किश्त एक हजार रुपये उनके खाते में भेजी जाएगी। छह माह पर गर्भवती महिलाओं की चेकअप करने के बाद दूसरी किश्त दो हजार रुपये और प्रसव होने पर तीसरी किश्त दो हजार रुपये दया जाएगा। ताकि जच्चा फल, दूध का सेवन कर सकें। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने व वहां से पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। सभी सीएचसी/पीएसी प्रभारियों के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस को भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं को देने के लिए सूचित कर दिया गया है।