{"_id":"5951509f4f1c1b6f308b470f","slug":"51498501279-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ को धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ को धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। एआरटीओ को फर्जी मुकदमे में फंसाने देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी लक्ष्मी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में सोमवार की शाम इंस्पेक्टर वीके सिंह ने अभियुक्त को पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि मई माह में मारकुंडी घाटी के समीप एआरटीओ एसपी सिंह यादव ओवरलोड ट्रकों की जांच कर रहे थे। उसी वक्त चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र सिद्घी गांव निवासी लक्ष्मी सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ चेकिंगस्थल पर पहुंचा और एआरटीओ पर अपने ओवरलोड ट्रकों के संचालन के लिए दबाव डालने लगा। एआरटीओ का आरोप है कि लक्ष्मी ने ओवरलोड ट्रकों के न चलने देने पर एक महिला से फर्जी बलात्कार का मुकदमा भी दर्ज कराने की धमकी दी थी। इस मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाली में एआरटीओ एसपी सिंह की तहरीर पर लक्ष्मी सिंह और उसके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। चोपन पुलिस को विवेचना सौंपी गई। विवेचना के दौरान एआरटीओ द्वारा लगाया गया आरोप सही निकला। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी लक्ष्मी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।