फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सस्ते गल्ले की दूकानों की जांच में मिली अनियमितता

सस्ते गल्ले की दूकानों की जांच में मिली अनियमितता

Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सस्ते गल्ले की दूकानों की जांच में मिली अनियमितता
सोनभद्र। जून में दो सस्ते गल्ले की दूकानों की जांच में अनियमितता पाई गई। इन दोनों जगहों पर स्टाक रजिस्टर में अनाज और मिट्टी का तेल निर्धारित मात्रा में कम मिला। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी के मुताबिक दूकानदारों को अनाज और तेल का वितरण नियमानुसार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गड़बड़ी बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जून में अमरेश सिंह उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत कुसुम्हा ब्लॉक घोरावल की दूकान के निरीक्षण के समय कई तरह की अनियमितता पायी गयी। दूकान पर रेट/स्टाक, साईन बोर्ड, टोल फ्री नंबर, सतर्कता समिति के सदस्यों के नाम, अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों की सूची प्रदर्शित नहीं पाया गया। भौतिक सत्यापन में करीब 11 क्विंटल गेेहूं एवं पांच क्विंटल चावल कम मिला। वितरण में अधिक दाम लेने की पुष्टि हुई। इसी तरह छोटेलाल उचित दर विक्त्रस्ेता ग्राम पंचायत मारकुंडी ब्लॉक राबर्ट्सगंज की दूकान के निरीक्षण के समय साईन बोर्ड, टोल फ्री नंबर, सूचना पट्ट एवं अंत्योदय लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई। भौतिक सत्यापन के समय करीब 10 क्विंटल गेहूं एवं 18 क्विंटल चावल कम पाया गया। अनाज एवं मिट्टी तेल का वितरण निर्धारित मात्रा से कम एवं निर्धारित मूल्य से अधिक लेने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि जिले मेें कार्यरत समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वह अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को पूर्व की भांति प्रति कार्ड 15 किलोग्राम चावल तीन रुपये प्रति किग्रा. एवं 20 किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किग्रा की दर देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed