फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   51 artists showed talent in Folk Art Cultural Festival

लोक कला सांस्कृतिक महोत्सव में 51 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 26 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
51 artists showed talent in Folk Art Cultural Festival
शिवद्वार में आयोजित लोक कला महोत्सव में सम्मानित करते अतिथिगण। संवाद - फोटो : SONBHADRA
शिवशक्ति लोक संगीत रंगमंच संस्थान के संयोजन में मंगलवार की देर रात शिवद्वार में लोक कला सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड से आए 51 कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लवकुश उमर ने भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की। सिद्धनाथ विश्वकर्मा, मुन्नर यादव, हीरापति यादव ने आरती की। मिश्री लाल मौर्य ने भगवान शिव की महिमा पर आधारित भजन को स्वर दिया। पीडीडीयू नगर से आईं गीता रानी ने विदाई गीत, सोहन मौर्य ने सोरठी, जागेश्वर ने कजरी व शायरी, मीना कौशल ने शिव भजन सुनाया।
विज्ञापन

विजय दबंग, सुधा शिवानी, रामधनी यादव, रामधार राही, पंचम विश्वकर्मा, सोहन मौर्य, हजारी लाल मौर्य, राजबली प्रजापति, लल्लू भारती आदि ने भी करमा, नटुआ, कोलदहकी, दादरा सहित अन्य लोकगीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, कवि मुन्नर यादव, सोन विंध्य गंगा सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. परमेश्वर दयाल पुष्कर, उदित लाल अग्रहरि, अमरेश अंबर को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवचरन यादव, राजेंद्र पांडेय, पंचम विश्वकर्मा, रामधनी यादव, हरीलाल प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed