फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   503 ITI seats remained vacant

Sonebhadra News: खाली रह गईं आईटीआई की 503 सीटें

Fri, 20 Sep 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
503 ITI seats remained vacant
सोनभद्र। आईटीआई में दाखिले को लेकर कभी मारामारी होती थी। एक-एक सीट पर कई दावेदार होते थे। अब अभ्यर्थियों का रुझान बदला है। जिले में स्थित चार राजकीय आईटीआई में तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 503 सीटें खाली रह गई हैं। कई ट्रेड में विद्यार्थियों ने कोई रुझान नहीं दिखाया है। इन रिक्त सीटों के लिए अब चौथे चरण का विकल्प दिया गया है। इस चरण में अभ्यर्थियों को 22 सितंबर तक प्रवेश लेना है।
विज्ञापन

औद्याेगिक इकाइयों के लिए कुशल कारीगर तैयार करने के उद्देश्य से जिले में चार राजकीय आईटीआई का संचालन होता है। कक्षा-8 और दसवीं की योग्यता रखने वाले विद्यार्थी योग्यतानुसार अलग-अलग ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं। इलेक्टि्रशियन, फीटर, कोपा, मैकेनिकल जैसे कुछ ट्रेड को छोड़ दें तो अधिकांश के प्रति विद्यार्थियों का काेई खास रुझान नहीं रहा है। ड्रेस मेकिंग, वेल्डर, वायरमैन, इंडस्टि्रयल रोबोटिक्स एवं डिजिटल मैनुफैक्चरिंग टेक्निशियन, महिलाओं के कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन जैसे ट्रेड में काफी सीटें खाली रह गई हैं। तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी इन ट्रेड में काफी कम आवेदन आने के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए चौथा चरण शुरू किया गया है। इसमें इच्छुक अभ्यर्थियों को 22 तक प्रवेश लेना है। इन ट्रेडों में कम दाखिले के पीछे विद्यार्थियों में जागरूकता की कमी को कारण बताया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर विद्यार्थी नए ट्रेडों की विशेषता और उसमें रोजगार की संभावनाओं को लेकर सतर्क नहीं है।
विज्ञापन

रिक्त सीटों के लिए चौथे व अंतिम चरण में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थियों को नए ट्रेड और उनकी संभावनाओं के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि उन्हें नए अवसर मिल सके। -रवींद्र पटेल, नोडल व प्रधानाचार्य आईटीआई दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed