{"_id":"65734ca739ad308139057595","slug":"50-kg-ganja-found-in-car-five-smugglers-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6771-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कार में मिला 50 किलो गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कार में मिला 50 किलो गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लग्जरी कार से 50 किलो गांजा बरामद किया है। पांच अंतर जनपदीय तस्कर भी पकड़े गए हैं। कार समेत बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात सदर कोतवाली और एसओजी टीम ने सेहुआ मोड़ नई बाजार के पास घेरेबंदी कर एक कार को रोका। तलाशी में कार के अंदर से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। पांच तस्कर पकड़े गए। पूछताछ में उनकी पहचान लखनऊ निवासी पीयूष गुप्ता, सीतापुर निवासी राहुल दीक्षित, वाराणसी निवासी शिवा माली, चंदौली निवासी देव चंद्र यादव, बिहार के कैमूर निवासी दशरथ के रूप में हुई। उनके कब्जे से 11500 रुपये नकद भी बरामद किया गया है।
लखनऊ में बेचकर होती थी मोटी कमाई
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा खरीदकर अपने वाहन से लखनऊ बेचने ले जा रहे थे। लखनऊ में थोड़े-थोड़े मात्रा में उसे बेच देते हैं। गांजा की बिक्री के लाभ से उनका जीविकोपार्जन होता है। इससे पूर्व भी बिहार से गांजा खरीदकर ऊंचे दामों में वे अलग-अलग जिलों में बेच चुके हैं। गिरफ्तार हुए एक आरोपी पर हत्या सहित अन्य धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में राबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, एसओजी प्रभारी संजीव कुमार सिंह सहित अन्य शामिल रहे।